सुपौल: लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

न्यूज डेस्क सुपौल:

लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल सहायक निर्वाची अधिकारी के कार्यालय से निर्गत sveep रोस्टर के अनुसार 43 सुपौल विधानसभा के low vtr वाले मतदान केंद्र संख्या 154, 155  के पोषक क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरैल पुनर्वास में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान की अध्यक्षता सुपौल सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी इन्द्रवीर कुमार ने किया। इस दौरान द्वारा वार्ड संख्या 16, नगर परिषद, सुपौल के मतदाताओं को वोटिंग के महत्व को समझाया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों के द्वारा लोकतंत्र के महापर्व के बारे में आम आदमी को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी,  सुपौल सीडीपीओ, सेक्टर पदाधिकारी एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]