सुपौल लोकसभा से हुई जदयू के दिलेश्वर कामत की जीत, समर्थकों में खुशी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल लोकसभा से जदयू के दिलेश्वर कामत की जीत हुई है। दिलेश्वर कामत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद के चंद्रहास चौपाल को 169803 मतों से पराजित किया है।
JDU के दिलेश्वर कामत को 595038 वोट मिले जबकि RJD के चंद्रहास चौपाल को 425235 वोट मिला। इस तरह जदयू के दिलेश्वर कामत ने सुपौल लोकसभा से 169803 मतों से जीत हासिल कर लिया है।

मालूम हो कि दिलेश्वर कामत सुपौल लोकसभा से दूसरी बार जीत हासिल किया है। दिलेश्वर कामत ने जीत पर खुशी जाहिर किया साथ ही कहा कि सुपौल का चहुमुखी विकास होगा। एनडीए को लेकर मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि वे मजबूती से एनडीए के साथ हैं और एनडीए की ही सरकार देश में बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]