सुपौल: विद्यालय में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन, बच्चों ने एक दूसरे को लगाया अबीर गुलाल

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के सिमराही के सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा सम्राट विद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा के बाद घोषित होने वाली होली की छुट्टी के पहले इस आयोजन में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर सभी ने होली की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता ने उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली हमारे लिए उल्लास एवं प्रसन्नता का त्यौहार है। हम सबों को एकता एवं भाईचारे के साथ राष्ट्र की अखंडता एवं उन्नति में योगदान देते रहना चाहिए। विद्यालय के प्राचार्य किसलय रवि ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच नई चेतना का संचार करना एवं उन्हें मिलजुल कर रहने की सीख देना है। सामूहिक त्योहार के ऐसे अवसरों से सबों के बीच परस्पर सौहार्द्र का विकास होता है। इस कार्यक्रम के आयोजन में सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]