सुपौल: विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल और प्रदर्शन

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

विभिन्न मांगों को लेकर आज युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल और धरना प्रदर्शन किया गया। युवा कोंग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। सदर बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय से निकली यह प्रदर्शन मार्च समाहरणालय मुख्य द्वार तक पहुंची। जहां समाहरणालय गेट के सामने केंद्र और राज्य सरकार के गलत नीति के खिलाफ जमकर नारेवाजी की गई।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्षमण झा ने कहा कि उनकी मुख्य मांगे सुपौल के वेरिया मंच को मरौना से जोड़ने, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन की राशि बढ़ाने, रेलवे का निजीकरण पर रोक लगाने, भूमिहीनों को वासगीत पर्चा देने, बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगे शामिल है। जिसका ज्ञापन जिला प्रशासन को समर्पित किया गया। कहा कि जल्द से जल्द राज्य और केंद्र सरकार द्वारा हमारी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो इसके खिलाफ हमलोग हजारों समर्थकों के साथ सुपौल में बड़ा आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]