सुपौल: शादी के महज 5 दिन बाद युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही में बुधवार को एनएच 57 पर सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार बाइक ने ठोक दिया, ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अररिया जिले के फ़ुलकहा निवासी अशोक साह के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

विलाप करते परिजन

जानकारी देते हुए मृतक के भाई सुमित कुमार ने बताया कि वे अपने परिजनों के साथ गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अंकित का चार पहिया वाहन सिमराही के 50 पुल के समीप पंचर हो गया। जिसके बाद वो अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर सिटी रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। इतने में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दिया।

मृतक का फाइल फोटो

इधर, दुर्घटना के बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे रेफरल अस्पताल राघोपुर में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। घायल बाइक सवार की पहचान राघोपुर थानाक्षेत्र के इमामगंज निवासी खुशीलाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में हुई।

12 जुलाई को युवक का हुआ था शादी

जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक अंकित की शादी महज 5 दिन पहले 12 जुलाई को हुई थी। बताया कि शादी के बाद सभी लोग गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर घूमने जा रहे थे इसी क्रम में यह हादसा हो गया।

वहीं घटना के बाद मृतक अंकित कुमार के नवविवाहित पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है तो वही उनके परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]