सुपौल: सड़क दुर्घटना में छात्रा की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के सुपौल-पिपरा मुख्य मार्ग में कटैया चौक के समीप तेज रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने एक साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। जिस जख्मी छात्रा की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी है।

मृतका की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत के लालपट्टी गाँव वार्ड 01 के निवासी भागवत दास की पुत्री 14 वर्षीय पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है। मृतका दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी। पुष्पा कुमारी निर्मली स्थित भगीरथ उच्च विद्यालय की दशवी क्लास की छात्रा थी।

जानकारी देते हुए मृतका के भाई ने कहा कि पुष्पा घर से हर रोज साईकिल से थूमहा बाजार स्थित कोचिंग में पढ़ने जाया करती थी। शनिवार को घर से साइकिल पर सवार होकर थूमहा जा रही थी कि सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में कटैया चौक के समीप सुपौल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार में ट्रक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दिया। इधर जख्मी छात्रा को जब तक ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने जाँच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। वही ट्रक ड्राइवर और खलासी गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया।

पिपरा थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *