सुपौल: सिमराही बाजार में सब्जी बेचने आए किसान की चक्कर आने से मौत, परिवार में पसरा मातम

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थानाक्षेत्र के सिमराही बाजार में सोमवार को एक किसान की अचानक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रतनपुरा थानाक्षेत्र के पचपडिरिया वार्ड 8 निवासी संजय मेहता (40 वर्ष) पिता रामविरिक्ष मेहता के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार संजय मेहता सिमराही बाजार में सब्जी बेचने के लिए आए थे। अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सिमराही रेफरल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिवार में मातम छा गया है।

वहीं स्थानीय लोगो द्वारा डायल 112 पुलिस को भी सूचना दिया गया जिसके बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मृतक के परिजनों को समझाबुझा कर उनका शव घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]