सुपौल: सिमराही में चिराग पासवान ने किया प्रिया पॉली क्लिनिक का उद्घाटन

रिपोर्ट: राजीव मिश्रा

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के सिमराही बाजार रामनगर रोड में प्रिया पॉली एंड इमरजेंसी केयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप लोजपा सांसद चिराग पासवान एवं शंकर झा बाबा ने फीता काट कर किया।  प्रिया पॉली क्लिनिक के व्यवस्थापक सजल झा के देख रेख में सिमराही बाजार में पहली बार भव्य तरीके के साथ प्रिया इमरजेंसी केयर, प्रिया पॉली क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। जिसमें सभी प्रकार के मरीजों का इलाज किया जाएगा। इमरजेंसी पेशेंट का भी इलाज  डॉक्टर नीरज कुमार के द्वारा किया जाएगा।

इस क्लिनिक के चलने से अब मरीजों को बाहर इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सभी सुविधा से लेश यह हॉस्पिटल करने वाली है। मरीजों के लिए 24 घंटे इमरजेंसी की सेवा उपलब्ध रहे गी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेंगे। डॉक्टर नीरज कुमार ने सेवा के तौर पर निरंतर पांच वर्ष का महत्वपूर्ण योगदान पटना के आईजीएमएस में भी दिए। जिसके बाद 4 फरवरी 2024 को सिमराही बाजार के रामनगर रोड प्रिया पॉली इमरजेंसी क्लिनिक  सेवा बहाल कर इस क्षेत्र के मरीजों के इलाज में तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]