सुपौल: सिमराही में भाजपा नगर की आयोजित हुई विस्तृत कार्यसमिति बैठक, कहा फहराया जाएगा हर घर तिरंगा झंडा

न्यूज डेस्क सुपौल: 

जिले के सिमराही नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन माधोगरिया के आवास पर सिमराही नगर मंडल की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष गणेश मंगलम ने की जबकि मंच संचालन नगर के महामंत्री राजकुमार पोद्दार ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रदीप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार केंद्र में तीसरी बार बनी है यह कार्यकर्ताओं की बदौलत है। 

वहीं जिला उपाध्यक्ष सचिन मधोगरिया ने कहा की पार्टी के राष्ट्र नेतृत्व का हर घर तिरंगा झंडा फहराने का निर्देश है। कहा की तिरंगा झंडा के साथ मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जायेगी।

वहीं छातापुर विधानसभा प्रभारी बैद्यनाथ भगत ने कहा कि हर कार्यकर्ता को एक पेड़ मां के नाम लगाना है।

मौके पर मंडल महामंत्री प्रशांत वर्मा, दिलीप पूर्व, सियाराम भगत, रमन झा, प्रणव दास, मोहम्मद अकरम, प्रमोद कुमार, विजय गुड्डू अमित शाह, श्याम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *