सुपौल: सुधा दही से भरी गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे चालक

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थानाक्षेत्र के सिमराही बाजार के गांधीनगर में मंगलवार को सुधा दूध कंपनी का दही से भरी कंटेनर (गाड़ी) एनएच 57 पर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राघोपुर पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को सड़क से हटाने का प्रयास में जुट गया। गाड़ी पलटने से एनएच 57 के एक लेन में करीब डेढ़ से दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है।

जानकारी देते हुए गाड़ी के ड्राइवर तिलक महतो ने बताया कि वो सुपौल सुधा दूध के फैक्ट्री से कंटेनर (गाड़ी) पर दही लादकर सिमराही बाजार आ रहा था इसी क्रम में गांधीनगर में एनएच 57 पर गाड़ी का टायर फटने के वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। उन्होंने बताया कि घटना में गाड़ी के ड्राइवर और खलासी दोनों सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]