सुपौल: सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर समाहरणालय गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठे पारा मेडिकल की छात्र

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर सुपौल पारा मेडिकल की छात्र छात्राएं समाहरणालय के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। जहां छात्रों ने जम कर नारेवाजी की। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होती तबतक वे तमाम छात्र छात्राओं का भूख हड़ताल जारी रहेगा।

भूख हड़ताल पर बेठे छात्रों ने कहा कि पारा मेडिकल इंस्टिट्यूट में बाउंड्री वॉल नहीं है और सीसी टीवी नहीं लगी है साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती भी नहीं की गई है। जिस कारण बाहरी लोग हमेशा वहां आकर छींटाकशी करते रहते है बल्कि भद्दी भद्दी गालियां भी देते है। कई बार बाहरी असमाजिक तत्त्वों से झड़प भी हो जाती है। इसी बात को लेकर आज तमाम छात्र समाहरणालय गेट पर पहुंच गए हैं। जहां वो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कहा कि डीएम से मिलकर ज्ञापन देने आए है ताकि सुरक्षा व्यवस्था मुक्कमल तरीके से हो सके। इस मामले को लेकर तमाम छात्र छात्राएं डरे और सहमे हुए हैं कहा की सुरक्षा को लेकर उन्हें हमेशा भय बना रहता है।

मालूम हो की पारा मेडिकल में करीब ढाई सौ छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। डीएम के समुचित आश्वासन के बाद छात्रों का हड़ताल समाप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]