सुपौल: स्कूल में प्रार्थना के दौरान ठंड लगने से बेहोश हुई छात्रा

न्यूज डेस्क सुपौल:

भीषन ठंड का प्रकोप स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर भी दिखने लगा है। प्रार्थना के दौरान स्कूल में एक छात्रा के बेहोश होकर गिर जाने का मामला सामने आया है। यह मामला छातापुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कटहरा खतबे टोला का है। जहां बताया गया कि स्कूल में प्रार्थना के दौरान पांचवी की छात्रा चांदनी कुमारी ठंड के कारण बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद स्कूल में अफरतफरी का आलम हो गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडीओ भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने बेहोश छात्रा को उठाकर उसे प्राथमिक तौर पर राहत के लिए आवश्यक पहल किया गया। प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद उसके अभिभावक को घटना की सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे चांदनी के परिजन बीमार चांदनी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। स्कूल के हेडमास्टर राजीव कुमार ने बताया कि ठंड के कारण आए दिन इस तरह की घटना का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी एक घटना घट चुकी है। घटना से स्कूल के छात्र छात्राएं भी डरी सहमी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]