सुपौल: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने पत्नी पर ही जताया संदेह, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में देर रात सनसनी खेज वारदात हुई है, जहां घर में सोए अवस्था में एक युवक को खिड़की से अपराधी ने सिर में गोली मार दिया है, जिससे युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है।

दरअसल, घटना राघोपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है। जहां देर रात एक स्वर्ण व्यवसायी सिंटू स्वर्णकार अपने घर में सोए हुए थे, बगल में उनकी पत्नी ज्योति कुमारी भी सोई हुई थी। ज्योति ने बताया गया कि देर रात अचानक तेज आवाज हुई देखा तो उनके पति लहुलुहान बेड पर पड़े थे। कहा कि घर की खिड़की खुली हुई थी और किसी ने खिड़की से गोली चलाया, जो उसके पति के सिर में लगी। घटना के बाद घरवालों ने शोर मचाया और आसपास के लोग भी पहुंचे। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सिंटू स्वर्णकार को डीएमसीएच इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन घायल सिंटू की डीएमसीएच पहुंचने के साथ ही मौत हो गई। जिसके बाद अहले सुबह सिंटू का शव राघोपुर थाना लाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

रोते बिलखते परिजन

परिजनों ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप

मौके पर मौजूद मृतक सिंटू स्वर्णकार के मां बाप और भाई ने घटना को लेकर मृतक की पत्नी पर ही गंभीर आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि सिंटू की हत्या हुई है और इस हत्या में सिंटू की पत्नी ज्योति की भूमिका हो सकती है। कहा कि दोनो पति पत्नी में पूर्व से ही विवाद चल रहा था। ज्योति के शिकायत पर सिंटू जेल भी जा चुका था। साथ ही पत्नी द्वारा कई बार अपने पति को जहर देकर मारने का भी प्रयास किया गया था। लिहाजा इस घटना में परिजनों के शक की सुई मृतक सिंटू की पत्नी पर अटक रही है। खैर यह सिर्फ आरोप है किसने और क्यों सिंटू की हत्या की यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

वहीं मौके पर मौजूद मृतक की पत्नी ज्योति ने आरोप को बेबुनियाद बताया और कहा कि घरेलू पति पत्नी विवाद किस परिवार में नहीं होता। कहा कि घरेलू झगड़ा उससे पति का होता था, लेकिन हाल के दिनों में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल घटना की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार भी स्थल पर पहुंच गए हैं और कहा कि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बारीकी से घटना की जांच की जा रही है।

मृतक का फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि मृतक सिंटू स्वर्णकार पास के ही श्रीपुर चौक पर सोने चांदी के ज्वेलरी का दुकान करता था। सिंटू और उसके भाई अपनी पत्नियों के साथ दौलतपुर में रहते थे। लेकिन उनके मां बाप करजाइन में रहते हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में कई तरह की चर्चा हो रही है। लेकिन जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]