सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, प्रदर्शनी में नन्हें वैज्ञानिकों का मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र

न्यूज़ डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर स्कूल में सरस्वती पूजा के अवसर पर वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेंट्रल बैंक निर्मली के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार, सेंट्रल बैंक बेलही के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार एवं हंसवाहिनी विद्यासागर के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस प्रदर्शनी में वर्ग 1 से वर्ग 9 तक के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित कर उपस्थित सभी अभिभावकों को प्रभावित किया। बच्चों का कई मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा।

जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने कहा की इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए सीखो नीति पर किया गया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए जरूरी हैं की उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाए। कहा कि बच्चों की शिक्षा में जब तक तकनीकी शिक्षा अर्थात विज्ञान का समावेश नही होगा तब तक विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकते क्योंकि जीवन में हर छोटी बड़ी क्रियाओं में विज्ञान का समावेश होता हैं जिसके बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। बच्चे के दिमाग में हर दिन नए नए विचार विकसित होते है जिनको अभिव्यक्त करने का उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए।

इस मौके पर अनुपम, मुकेश, गुलशन, बरूण, भावना, साक्षी, हर्ष, पार्वती, विशाल, तान्या, प्रज्ञा सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]