सुपौल: हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रम, बच्चों को किया गया पुरस्कृत

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के निर्मली स्थित हंसवाहिनी विद्यासागर विद्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जिसके बाद विद्यालय के निदेशक गौतम कुमार नागमणि ने झंडोतोलन किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता और दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस पेन्टिंग प्रतियोगिता में ‌सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन भागों में आयोजित किया गया जिसमें लिटिल, जूनियर एवं सीनियर भाग था।

प्रतियोगिता में लिटिल वर्ग से बेहतर प्रदर्शन करने वाले वर्ग 1की युसुफ अनवर को प्रथम, वर्ग दूसरे की डॉलीराज सिंगानिया को द्वितीय स्थान तथा वर्ग एक की अनम राजा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

जूनियर वर्ग से स्टैंडर्ड 4 से स्टैंडर्ड सिक्स तक के बच्चे ने भाग लिया था जिसमें नैतिक राज क्लास 4 से प्रथम स्थान प्राप्त किया, केशव पंसारी को द्वितीय स्थान प्राप्त किया, काम्या गौतम तीसरे स्थान प्राप्त की।

सीनियर वर्ग से नैंसी कुमारी क्लास नाइंथ की छात्राएं प्रथम स्थान प्राप्त की, प्राची कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की वहीं अमृता कुमारी और आयशा चंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त की।

वहीं दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में सफल भावना, मानसी, प्रतिभा, प्राची, वेदिका, आयुषी, अंकुश, प्रणव, कृष्ण, परमानंद, शांति, शंकर, सत्यप्रकाश, रविप्रकाश, नंदन, आरव, लोकेश समेत सभी सफल छात्र छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

मौके पर नव स्टार इको हेल्थ के डायरेक्टर गुणसागर साहू, विद्यालय के शिक्षक श्रवण झा, मीनू झा, आरजू, सोनी, विभा, सोनी, जुली, खुशी, दीपकमल, सी एल ठाकुर, वतन कुमार, मनीष, अजय, सुनील, बी शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]