सुपौल: ICDS कर्मी से बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर लूटा मोबाईल और करीब 20 हजार रुपए, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा सुपौल मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर कटैया उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर आईसीडीएस कर्मी से मोबाइल और बाइक की चाभी सहित करीब 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया है। पीड़ित त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार ने बताया कि कटैया चौक से एक अपाचे बाइक और एक पल्सर पर पांच की संख्या में बदमाशों ने उसका पीछा किया। जो उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास यह बोल कर रोका कि तुम्हारे डिक्की में हथियार है। जैसे ही हम बाइक रोके तो दो बदमाशों ने हम पर हथियार सटा दिया और मेरे जेब रखे करीब 20 हजार रुपए नगद, मोबाइल व बाइक की चाभी लूटकर एक बाइक से सुपौल की ओर तथा दूसरी बाइक से पिपरा के तरफ सभी बदमाश भाग निकले। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने मौजूद लोगों के मोबाइल से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मोके पर 112 पुलिस पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

मामले में पिपरा थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि घटना घटी है। घटना की जानकारी पाकर आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *