हिंदी दिवस : 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, पढ़े पूरी खबर

Hindi Diwas 2023: हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन भारत और दुनियां के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम और बैठकें आयोजित होती हैं, जिनमें हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके महत्व को लेकर चर्चा होती है। हिंदी दिवस का मनाने का मूल कारण है भारतीय संविधान के निर्माण के समय हुआ एक महत्वपूर्ण समझौता, जिसे “मुंशी-आयंगर फॉर्मूला” के नाम से जाना जाता है। इस समझौते के तहत, भारतीय संविधान की तैयारी के दौरान भाषा संबंधी कानूनों पर चर्चा हुई, जिसमें हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया।

बता दें कि मुंशी-आयंगर फॉर्मूले के समझौते के बाद, 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित करने वाला कानून बनाया गया, जिसमें हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। इसके साथ ही इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का परंपरागत आयोजन शुरू हुआ।

भारत में हिंदी भाषा का महत्व बहुत बड़ा है, और यह दुनियां की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है, जिसे सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, करीब 43% लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। इस प्रकार, हिंदी दिवस हिंदी भाषा के महत्व को समझाने और इसे बढ़ावा देने के रूप में मनाया जाता है, और यह भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण पहलु का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *