होली के दिन दर्दनाक हादसा, दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर में पूर्व मंत्री के पोते सहित दो की मौत, तीन युवक गंभीर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल में होली के दिन बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर में पूर्व मंत्री का पोता सहित दो युवक की मौत हो गई है। इस घटना में दोनो बाइक पर सवार अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे त्रिवेणीगंज अनुमण्डलिय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में डपरखा के समीप NH 327 ई पर घटी है। बताया गया कि तेज रफ्तार दो बाइक की आमने हुई भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोड़दार थी कि दोनो बाइक पर सवार पांच युवक घायल होकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अनुमण्डलिय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच में दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक युवकों की पहचान अमृत कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक अमृत कुमार पूर्व मंत्री स्व अनुपलाल यादव का पोता था। वहीं एक अन्य मृतक अजय कुमार मिराजवा का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज SDPO विपिन कुमार सहित थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया। बताया गया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरु कर दी गई है।

इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि तीन युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हैं जिसे प्राथमिक उपचार कर बाहर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]