सीएचसी पिपरा में डॉक्टर विभूति सिंह का विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|पिपरा

सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड स्तिथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा के सभागार में डॉक्टर विभूति सिंह  का विदाई सह सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया।जहां उनको फूल माला सॉल बुक्के से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सीएचसी प्रभारी एसके चंद्रा, प्रखंड लेखा प्रबंधक राजीव मिश्रा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेम चंद्र रंजन सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सबों ने विगत 16 वर्षों के कार्यकाल को याद कर भावभीनी विदाई दी।

वहीं डॉक्टर विभूति सिंह ने कहा कि विगत 16 वर्षों में मेरे कार्य के उपलब्धि का कोई क्रेडिट मेरा नहीं है मैं तो सर्वोपरि पब्लिक सहित स्वस्थ विभाग को मानता हूं अगर पब्लिक का साथ और सर्पोट डॉक्टर को नहीं मिले तो डॉक्टर कुछ नहीं कर पाएगा।हर समय हर जगह मुझे पब्लिक ओर स्वास्थ्य कर्मी का सर्पोट मिला तभी विगत 16 वर्षों में पिपरा प्रखंड क्षेत्र के हर जगह अपने कार्य को फलीभूत कर पाई। अगर हमारे कार्य से किसी भी व्यक्ति या स्वास्थ्य विभाग या हमसे छोटे कर्मी तक किसी को कोई हमसे तकलीफ नहीं हुई होगी,यदि भूल चूक हो भी गई होगी तो सबों से माफी चाहता हूं।इतना कहते ही सबों की आंखें भर आई,वहीं मौजूद चिकित्सकों ने उनके कार्यकाल को बेहतर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और नम आंखों से डॉक्टर की विदाई हुई।

मौके पर डॉक्टर हितकर, डॉक्टर अजय कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार, शिवेंद्र कुमार, बीसीएम, हरिवंश कुमार, प्रफुल कुमार, निशिकांत, एएनएम ममता कुमारी, नूतन प्रभा, पिंकी कुमारी, सिंकु कुमारी, रूबी कुमारी, प्रीतिरंजन, सारधा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *