सुपौल: बच्चों से भरी ऑटो को बस ने मारी टक्कर, सात वर्षीय बच्ची की मौत, दो बच्चे गंभीर रेफर

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटी है। जहां एनएच 106 बिहपुर-वीरपुर मुख्यमार्ग पर अमहा के समीप स्कूली बच्चों को ले जा रही ऑटो में बस ने जोड़ादार टक्कर मार दिया है। जिसमे ऑटो पर सवार 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं। जिसमे से एक बच्ची की मौत हो गई है।

दरअसल ये सभी बच्चे कोचिंग से पढ़कर ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान पिपरा से सिंहेश्वर जा रही एक यात्री बस ने अमहा के समीप ऑटो में टक्कर मार दिया। जिसमे ऑटो पर सवार 6 बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायल  बच्चो को सीएचसी पिपरा पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिली है की सदर अस्पताल पहुंचने से पहले एक घायल सात वर्षीय बच्ची ने दम तोड दिया है। जबकि अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मृतक बच्ची सात वर्षीय नैना कुमारी लक्ष्मीपुर का निवासी बताया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

इधर जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *