सुपौल: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

शादी का झांसा देकर एक युवती से युवक द्वारा दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सुपौल जिले के पिपरा से सामने आया है। पीड़ित युवती ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन के आलोक में पिपरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

घटना को लेकर पीड़िता ने कहा कि एक साल पूर्व 24 वर्षीय सुमन कुमार से मुलाकात हुआ था तभी उसने मेरा मोबाइल नंबर लिया और लगातार फोन कॉल से बातचीत करने लगा इसी बीच युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप लगाया है कि  युवक ने यह कहकर की हम तुमसे शादी करेंगे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आवेदन में कहा गया कि इधर बीते 8 मार्च को देर रात आरोपी युवक सुमन कुमार फोन कर घर के बाहर बुलाया। और फिर जबरन उसे उठाकर बांसबारी ले गया और जोर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। कहा कि जैसे ही हम उनको शादी करने के लिए बोले उन्होंने विरोध करना चालू कर दिया और धमकी देने लगा की यह बात किसी को बताएगी तो जान से मार देंगे। कहा कि उसके बाद हल्ला करने पर गांव के लोग वहां पहुंचा तो युवक भाग गया जहां उसका मोबाइल भी घटनास्थल पर ही छूट गया। पीड़िता ने  पिपरा थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेज दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *