सुपौल: मकई खेत में मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड 17 में नहर किनारे मकई खेत में एक महिला का शव मिला है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 50 वर्षीय गुलाब देवी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है।

परिजनों ने बताया की 50 वर्षीय गुलाब देवी पति कपिल देव राम फुलकहा की रहने वाली थी। बताया की कल दिन में गुलाब देवी घर से बाजार निकली थी। कहा कि गुलाब देवी बैंक के किसी काम से बाजार गई थी। लेकिन जब देर शाम तक वो घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। रात भर लोग खोजते रहे लेकिन गुलाब देवी का कहीं सुराग नहीं मिला। इधर आज सबेरे गुलाब देवी का शव नहर किनारे मकई के खेत में मिला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *