अररिया: पीएम के सभा को लेकर महिलाओं में देखा जा रहा खासा उत्साह, सुबह से ही सभा स्थल जाने के लिए उमड़ी भीड़

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज चुनावी जनसभा है। प्रधानमंत्री करीब पौने एक बजे हवाई अड्डा के मैदान में आयेंगे और चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए गठबंधन के नेता भी मंच साझा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांचवी बार फारबिसगंज आ रहे हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सुबह से ही उनका संबोधन को सुनने के लिए लोग कतारबद्ध हो गए हैं।

कतारबद्ध लोगों में खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो प्रधानमंत्री को देखने और सुनने को लेकर लालायित है।खासकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और मंदिर में प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *