सुपौल: सिमराही बाजार में एक दुकान में लगी आग, दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख

न्यूज डेस्क सुपौल:

इस वक्त की बड़ी खबर जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार से आ रही है, जहां बाजार के करजाईन रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के बगल में एलेक्स मोटर्स में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से देखते ही देखते पूरा दुकान जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद आग को बुझाने के क्रम में दुकान संचालक सुनील शर्मा भी झुलस गए। हालांकि आग लगने का वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से लाखों की क्षति हुई है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगो ने बिजली विभाग को कई बार कॉल लगाया लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक बार भी कॉल नही उठाया जिस वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि लोगों ने बाद में बिजली विभाग के एसडीओ को कॉल लगाया तो उन्होंने कॉल रिसीव किया, जिसके बाद जाकर बिजली आपूर्ति को रोका गया।

आग की लपटें इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय युवाओं के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं सूचना के करीब एक घंटे बाद जबतक दमकल की गाड़ियां स्थल पर पहुंची, लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया था। इन दौरान 112 की पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *