सुपौल: सिमराही में एक दुकानदार के साथ उपद्रवियों ने किया मारपीट, जमकर मचाया उत्पात, सभी उपद्रवी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क सुपौल:

जिले के राघोपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही स्थित करजाइन रोड में संचालित एक श्रृंगार एंड गिफ्ट हाउस की दुकान में शनिवार को कुछ उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उपद्रवियों ने उक्त दुकानदार के साथ मारपीट कर उसके दुकान में तोडफ़ोड़ भी किया।

बता दें कि उक्त उपद्रवियों ने  दुकान से नगद रुपया और दुकानदार से आभूषण भी लूटा है। मारपीट के क्रम में स्थानीय लोगों ने राघोपुर थाना को सूचना दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे पुलिस ने पहुंचकर मौके से तीन उपद्रवियों को पकड़कर थाना ले गया।

पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

वहीं पीड़ित व्यवसाई कृष्ण मोहन भगत ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि वह अपने दुकान में बैठा था। इसी दौरान करजाइन थाना क्षेत्र के बेरदह गांव निवासी दुलेन कुमार यादव, शैलेन्द्र कुमार यादव एवं अभिषेक यादव नामक व्यक्ति ने अपने पांच अज्ञात दोस्तों के साथ उसके दुकान पर अचानक पहुचकर रंगदारी मांगते हुए एक लाख रुपया देने को कहा जब उनके द्वारा इनकार किया गया तो अभिषेक यादव ने जान से मारने की नीयत से उसे जमीन पर पटककर उसका गला दबाने लगा। जब वह छटपटाने लगा तो शैलेन्द्र कुमार ने उसका गुप्तांग दबा दिया। इसी क्रम में दुलेन यादव ने उसके दुकान का काउंटर से शीशा तोड़कर नुकीला शीशा उसके पेट मे गाड़ने लगा। लेकिन वह किसी तरह बच निकला।

दुकान के बाहर बिखरा सामान

वहीं जानकारी देते हुए स्थानीय कुछ लोगो ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी उपद्रवी शांत नही हुए और पुलिस के सामने भी तोड़फोड़ करते रहे। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से सभी उपद्रवियों को पकड़ लिया और थाना ले गया।

इसी दौरान शैलेन्द्र कुमार यादव ने उसके दुकान ने 11 हजार 600 रुपया तथा एवं दुलेन यादव ने उसके गले से सोने का चेन लूट लिया। इस दौरान सभी आरोपी ने उसके दुकान में ततोड़फोड़ कर उत्पाद मचा दिया।

उक्त घटना में राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *