सुपौल लोकसभा से उम्मीदवार मो कलीम खां को बदमाशों ने बेरहमी से पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढी भवानीपुर में सुपौल लोकसभा क्षेत्र के एक उम्मीदवार मो कलीम खां के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा पुलिस ने घायल प्रत्याशी मो कलीम को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की जांच में जुट गई है।

मालूम हो कि पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढी भवानीपुर निवासी मो कलीम खां सुपौल लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी के उम्मीदवार हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि रात तकरीबन दो बजे कलीम खां को काले रंग के स्कॉर्पियो पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर से उठाकर ले गया। जिसके बाद घायलावस्था में कलीम खां को नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर गांव के ही एक बांसबाड़ी में छोड़ दिया। जिसके बाद आज सुबह कुछ लोगों ने उसे बांसबाड़ी में बेहोश हालत में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई।

इधर सूचना पर पिपरा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है और घायल मो कलीम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद पिपरा थाना की पुलिस मुकेश कुमार ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *