बियाडा के एमडी कुंदन कुमार ने अधिकारियों के साथ जायजा लेने के साथ जानी उद्यमियों की परेशानी और समस्या

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज स्थित बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के जमीन पर लगे बड़े छोटे उद्योग का गुरुवार को बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। उन्होंने बियाडा के खाली पड़े जमीन के साथ अन्य स्थापित उद्योग धंधों को लेकर उद्यमियों से मुलाकात भी की और उनकी परेशानियों और समस्याओं को जाना। प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने मक्का आधारित उद्योग को लेकर स्टार्च फैक्ट्री और अन्य उद्योग स्थापित करने वाले ऑरो सुंदरम के एमडी अशोक कुमार चौधरी से भी मुलाकात की और उनके फैक्ट्री का जायजा लिया और इस दौरान कई निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय हो कि 3 जून 2011 में रास्ते के विवाद को लेकर इसी ऑरो सुंदरम फैक्ट्री में भजनपुर के ग्रामीण और प्रशासन आमने सामने हो गए थे। जिसमें प्रशासन की ओर से हुई गोलीबारी में चार की मौत और नौ गोली लगने से घायल हो गए थे। जिसको लेकर जमकर सियासत हुई थी।मामले को लेकर न्यायिक जांच आयोग का भी गठन किया गया था, जहां सुनवाई के बाद ऑरो सुंदरम के एमडी अशोक कुमार चौधरी ने नए सिरे से उद्योग स्थापित करने की कवायद में अभी तक जूते हैं। बियाडा के एमडी ने उद्योग स्थापित करने के लिए अन्य सहायक विभाग मसलन बिजली विभाग, जिला प्रशासन, उद्योग विभाग आदि से मिलने वाले सहयोग और उन विभागों में होने वाले परेशानियों को लेकर फीडबैक लिया।

जानकारी देते हुए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने बताया कि उनका यह दौरा औद्योगिक क्षेत्र में जो उद्यमी है, जिन्होंने पैसा लगाकर उद्योग स्थापित कर रहे हैं,वे कैसा काम कर रहे हैं,यह जानना है। उद्यमियों से संवाद स्थापित कर यह जानने की कोशिश है कि उन्हें सरकार से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है या नहीं। उनको होने वाली परेशानियों को जानने के लिए प्रयास किया जा रहा है ताकि उद्योग और उद्यमियों को लेकर नीतिगत फैसलों में यदि बदलाव भी करना पड़े तो सरकार इसके लिए पहल करे।उन्होंने कहा कि उनके साथ उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग के साथ अत्यावश्यक अन्य सहायक विभाग के अधिकारी भी साथ हैं, जिससे कि वह भी उद्योग धंधों को स्थापित करने की दिशा में आ रही परेशानियों को लेकर जानकारी प्राप्त कर उसमे सुधार कर सके।

मौके पर बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार के अलावे डीएम अनिल कुमार, एसडीओ शैलजा पांडे, डीसीएलआर अंकिता सिंह, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, एडीएसएस नीतेश पाठक, अपर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण, बीडीओ चंद्रशेखर कुमार, डीजीएम बियाडा शिव कुमार, ऑरो सुंदरम के एमडी अशोक कुमार चौधरी, निदेशक सौरभ चौधरी, बियाडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मो.इकबाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *