अररिया: ,मुखिया ने नहीं सुनी नाला निर्माण की फरियाद तो एसडीएम के पास लगाई गुहार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

फारबिसगंज प्रखंड के रामपुर उत्तर वार्ड संख्या 13 कुबेर टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम शैलजा पांडेय से मुलाकात कर नाला निर्माण न हो पाने के कारण हो रही परेशानियों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने एसडीएम से नाला निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने की गुहार लगाई।मामले को लेकर करीबन डेढ़ सौ लोगों के हस्ताक्षरित एक आवेदन एसडीएम को सौंपा गया।

एसडीएम को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर उत्तर के वार्ड संख्या 13 कुबेर टोला में करीबन पांच से छह सौ परिवार का घर है लेकिन बावजूद इसके जल निकासी का समुचित प्रबंध नहीं है। फलस्वरूप नाला का गंदा पानी सड़क से होकर बहता है और जल जमाव बना रहता है। लोगों को घरों के नाले और शौचालय का गंदा पानी से होकर गुजरने को विवश होना पड़ता है। जिसके कारण आए दिन मुहल्ले में आपसी भाईचारा बिगड़ती है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आवेदन में रामपुर उत्तर के मुखिया तनवीर आलम के पास कई बार गुहार लगाने के बावजूद वह इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए नाला निर्माण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने की गुहार लगाई।

एसडीएम कार्यालय में गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीणों में अकबाल अंसारी, मिकाइल अंसारी, इजरायल अंसारी, इसराइल अंसारी, उमेश ठाकुर, गणेश कुमार, सोनी रानी, रेणु देवी, राजकुमार सहनी, दिलीप सहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *