बिहार चुनाव 2025: बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित

News Desk Patna:

चुनावी हलचल के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार, 14 अक्टूबर को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस पहली सूची में कुल 71 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस बार पार्टी ने कई पुराने चेहरों पर पुनः भरोसा जताया है, वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे गए हैं। पटना साहिब से विधायक और राज्य के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव का टिकट काटा जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

एनडीए में सीट शेयरिंग समझौते के अनुसार, भाजपा को कुल 101 सीटें मिली हैं। पार्टी की शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम दूसरी सूची में घोषित किए जाएंगे।

पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जबकि कई जगह टिकट कटने से नाराज़गी के स्वर भी सुनाई दे रहे हैं। अब सबकी निगाहें भाजपा की दूसरी सूची पर टिकी हैं, जिसमें कई दिग्गजों के नाम शामिल होने की संभावना है।

देखें उम्मीदवारों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *