सुपौल में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

News Desk Supaul:

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 45-छातापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सोमवार को सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार के आदेशानुसार आयोजित किया गया।

दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 400 पार्टियों के पीठासीन, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वरीय पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) सह उपविकास आयुक्त सारा अशरफ ने मास्टर प्रशिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम मतदान पदाधिकारियों को ECINET एप्लिकेशन का उपयोग सिखाया जाए तथा QR कोड स्कैन कर ऐप इंस्टॉल कराना सुनिश्चित किया जाए।

नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) गयानंद यादव ने कहा कि सभी मतदान अधिकारियों को EVM संचालन, VVPAT सीलिंग प्रक्रिया और आवश्यक प्रपत्रों को भरने की प्रक्रिया का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाए।

नोडल मास्टर प्रशिक्षक अंजनी कुमार एवं धमेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को उनके कार्य एवं दायित्व की पूरी जानकारी दी गई। साथ ही EVM संचालन, VVPAT सीलिंग, विभिन्न प्रकार के पैकेट एवं लिफाफे तैयार करने की प्रक्रिया का भी विस्तृत अभ्यास कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *