सुपौल: राघोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3205 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

News Desk Supaul:

जिले के राघोपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक चार पहिया वाहन (XUV 500) से 3205 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप करीब 320 लीटर बरामद किया है। साथ ही तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बरामदगी के साथ वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

बरामद कफ सिरप

जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक वाहन में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ एक चार पहिया वाहन से फारबिसगंज की ओर भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई और सिमराही गोल चौक के पास वाहन को पहचानकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए विश्वकर्मा मोटर, एनएच-27 के पास वाहन को घेरकर रोका। इस दौरान चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के नरपतगंज थाना अंतर्गत पलासी निवासी बबलु कुमार साह उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई।

जब्त वाहन

थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के दौरान XUV 500 की डिक्की, सीट के नीचे और अन्य हिस्सों से कुल 13 प्लास्टिक बोरे बरामद किए गए। जिसमे ESkuf Codeine Phosphate कंपनी के 3205 पीस, मात्रा— 320 लीटर 500 एमएल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पॉकेट से बिना सिम का Vivo कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरी कार्रवाई के बाद आरोपी बबलु कुमार साह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *