गोपालगंज में अभाविप का 67वां प्रांत अधिवेशन संपन्न, सुपौल–बीरपुर के कार्यकर्ताओं को मिली प्रांत स्तरीय जिम्मेदारी, शिवजी बने प्रांत सह मंत्री

News Desk Supaul:

गोपालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 67वें प्रांत अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अधिवेशन में संगठन की वर्तमान स्थिति, भावी रणनीति तथा शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र में संगठन की भूमिका को लेकर गहन मंथन हुआ। अधिवेशन के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस क्रम में सुपौल जिले के संगठनात्मक जिला सुपौल और बीरपुर के कई समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रांत स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिससे दोनों जिलों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।

अधिवेशन में सुपौल जिला से लंबे समय से संगठन कार्य में सक्रिय और जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे शिवजी कुमार को प्रांत सह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजीत कुमार झा, नीतीश राणा, पूजा कुमारी, आलोक कुमार एवं नीरज कुमार को दायित्व दिया गया।

इसी तरह बीरपुर जिला से भवेश कुमार झा को SWC सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नरेश कुमार वर्मन, आशीष कुमार यादव, त्रिलोक कुमार, विवेकानंद वर्मा एवं अभिषेक सर सिमराही को भी संगठन की नई जिम्मेदारी प्रदान की गई।

नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सुपौल और बीरपुर जिला के अभाविप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी नवनियुक्त साथी संगठन के प्रति निष्ठावान, कर्मठ और समर्पित रहे हैं तथा नई जिम्मेदारी में भी संगठन के विचार, राष्ट्रहित और छात्रहित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

प्रांत सह मंत्री बनाए जाने पर शिवजी कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि वे हजारों युवाओं के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अलख जगाने वाले अपने प्रेरणास्रोत पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं वर्तमान क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार–झारखंड) यागवल्क्य शुक्ल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने प्रांत संगठन मंत्री राकेश मोर्या, प्रांत अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार सहित समस्त प्रांत नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास कर प्रांत सह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे पूरी निष्ठा और शत-प्रतिशत समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

जिला संयोजक राजेश कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कोशी क्षेत्र के एक जमीनी स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता को प्रांत सह मंत्री जैसे दायित्व का मिलना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इससे संगठन और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ होगा। उन्होंने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रांत स्तर की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है। एक साधारण कार्यकर्ता को इस तरह का दायित्व देना संगठन की कार्यकर्ता-आधारित सोच को दर्शाता है, जिससे आने वाले दिनों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

नई जिम्मेदारियों पर खुशी व्यक्त करने वालों में प्रांत कार्यसमिति सदस्य भवेश झा, प्रांत विशेष आमंत्रित सदस्य मोनू झा, विभाग संयोजक जयंत जोशी, विभाग प्रमुख प्रो. रामकुमार कर्ण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत कुमार झा, नगर सह मंत्री कुंदन कुमार, सचिन कुमार, दिव्या कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा पूर्व कार्यकर्ता सुरेश कुमार यादव, प्रकाश झा, संतोष प्रधान, नलिन जायसवाल, गौरव गुप्ता, राजधर यादव, शिव कुमार मुखिया, डॉ. सत्यप्रकाश मल्लिक, आलोक कुमार, नवीन कुमार, मनीष कुमार तथा शिक्षक किशोर कुमार ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य

विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान: खान-पान पर कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन शहरी इलाकों में स्कूलों-धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास खुले मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, लाइसेंस अनिवार्य