News Desk Patna:
बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्यभर के 90 अंचल अधिकारियों (सीओ), प्रभारी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन पर भेज दिया गया।
विभाग के अपर सचिव अजीव वत्सराज द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग के अनुसार इस तबादले का उद्देश्य राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुचारु बनाना है, ताकि आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जारी अधिसूचना की प्रति मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्य सचिव, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारियों को भी समयसीमा के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
तबादला आदेश लागू होने के बाद अब सभी स्थानांतरित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए अंचलों में कार्यभार संभालेंगे।
देखें तबादले की पूरी सूची













