
Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर-13 स्थित कोशी कॉलोनी गेट के सामने आयोजित श्री गणेश महोत्सव के पांचवे दिन शनिवार को महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।
श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण शुरू किया गया। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली गई।

महाप्रसाद वितरण के दौरान नगर पंचायत सिमराही की उप मुख्य पार्षद विनीता देवी भी मौके पर मौजूद रहीं। इसके अलावा मनीष भगत, प्रमोद साह, निर्मल स्वर्णकार, मोनू कर्ण, आयुष वर्मा, रोहित ब्राह्मण, प्रिंस कुमार, सोनू गुप्ता, शुधांशु गुप्ता, हेमंत गुप्ता, गणेश सोनी, कृष्ण कुमार और शुभम राज सहित समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि कोशी कॉलोनी गेट के सामने श्री गणेश पूजा समिति सिमराही की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 15 सितंबर को गणेश पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई थी। महोत्सव के दौरान लगातार भजन-कीर्तन और संध्या आरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है।
आयोजन समिति के अनुसार रविवार को गणेश प्रतिमा का विसर्जन एवं नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके साथ ही महोत्सव का समापन होगा। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से विसर्जन एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।







