Breaking News Supaul : जेल में बंद कैदी की मौत के बाद भपटियाही में ग्रामीणों का भड़का गुस्सा, NH 57 को किया जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

न्यूज डेस्क सुपौल:

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सुपौल जिला के सरायगढ़ भपटियाही से आ रही है जहां अररिया जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत के विरोध में परिजनों ने भपटीयाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ में NH 57 को जाम कर किया प्रदर्शन किया है। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा इतना भड़क गया कि NH के दोनों लाइन को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। जाम की सूचना पाकर जाम स्थल पर पहुंचे प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने का किया प्रयास लेकिन ग्रामीण नही माने। इसके बाद ग्रामीन और पुलिस में झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गयी जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

इधर, जाम स्थल पर ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद मौके पर सुपौल एसपी, सदर डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुँच गए है। हालांकि रात्रि 10:30 बजे तक सड़क जाम को खत्म कर दिया गया है और आवाजाही बहाल कर दी गयी है।

बता दे कि भपटीयाही थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी विवेक कुमार उर्फ लाल यादव हत्या के जुर्म में अररिया जेल में था बंद, बुधवार की रात पूर्णिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक विवेक कुमार का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। सरायगढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख शिवकुमार यादव के पुत्र थे लाल यादव।

खबर की अपडेट जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]