सुपौल: त्रिवेणीगंज में डीआईजी का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर

कोशी रेंज के डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने त्रिवेणीगंज एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने 450 चिन्हित मामलों के शीघ्र निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

आरजेडी को बड़ा झटका, तेजस्वी यादव की करीबी रितु जायसवाल ने थामा बीजेपी का दामन

आरजेडी की पूर्व नेता रितु जायसवाल ने मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। तेजस्वी यादव की करीबी मानी जाने वाली रितु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल होने की बात कही। बिहार की राजनीति में इसे बड़ा राजनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

सुपौल में भीषण अगलगी: पिपरा में एक दर्जन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के भट्टावाड़ी गांव में देर रात भीषण अगलगी की घटना में करीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग में घरों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, जबकि दमकल और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।