सुपौल: राघोपुर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरायगढ़–देवघर मेमू स्पेशल अब राघोपुर तक चलेगी, 25 जुलाई से मिलेगा सीधा लाभ

राघोपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पूर्व मध्य रेलवे ने सरायगढ़–देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन (05573/74) का विस्तार राघोपुर तक कर दिया है। 25 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चलने वाली इस ट्रेन से सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

सुपौल: कर्णपुर सहयोग शिविर पहुंचे डीएम सावन कुमार, लाभुकों को मौके पर मिले राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र

सुपौल के कर्णपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। शिविर में लाभुकों को मौके पर राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अधिकारियों को आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

सुपौल नगर परिषद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक, शव वाहन सेवा का हुआ शुभारंभ

नगर परिषद, सुपौल में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में उपचार के दौरान मृत्यु होने वाले लोगों के पार्थिव शरीर को निवास स्थल या श्मशान घाट तक पहुंचाने के उद्देश्य से शव वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया।

साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार : डीएम सावन कुमार

सुपौल के पीएम श्री +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुखपुर में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में डीएम सावन कुमार ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया।