सुपौल नगर परिषद में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जागरूकता बैठक, शव वाहन सेवा का हुआ शुभारंभ

नगर परिषद, सुपौल में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में उपचार के दौरान मृत्यु होने वाले लोगों के पार्थिव शरीर को निवास स्थल या श्मशान घाट तक पहुंचाने के उद्देश्य से शव वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया।

Report: A.K Chaudhary

सुपौल नगर परिषद के सभागार में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी सावन कुमार उपस्थित रहे। बैठक में नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी पार्षद के अलावा सुपौल विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा कनीय अभियंता भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा योजना की जानकारी देते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लेने की अपील की गई। बैठक में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक के क्रम में नगर परिषद, सुपौल के शव वाहन को जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर परिषद, सुपौल क्षेत्र में संचालित शासकीय संस्थाओं में रोग अथवा दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों की उपचार के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में मृतक के पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थल अथवा श्मशान घाट तक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शव वाहन सेवा का संचालन प्रारंभ किया गया।

नगर परिषद द्वारा शुरू की गई यह सेवा नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत संचालित शासकीय संस्थाओं में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर मृतकों के पार्थिव शरीर के परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

Leave a Comment