Report: A.K Chaudhary
सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित हरावत राज्य उच्च विद्यालय में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, भारत की जनगणना 2027 को लेकर आयोजित इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे एक शिक्षक अचानक अस्वस्थ हो गए। स्थिति को गंभीर देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

बताया जाता है कि राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतेंद्र कुमार ने मानवीय पहल करते हुए अपनी गाड़ी से ही शिक्षक को अस्पताल भिजवाया, जिससे समय पर इलाज संभव हो सका।
अस्पताल में भर्ती शिक्षक की पहचान करजाइन थाना क्षेत्र के चंद्रकिशोर सादा उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अन्य प्रतिभागियों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।







