सुपौल: निर्मली पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

निर्मली पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। कोसी निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा

Report: A.K Chaudhary

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव गुरुवार को दोपहर में निर्मली पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर पहुंचते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र का माहौल राजनीतिक उत्साह से भर गया।

निर्मली स्थित कोसी निरीक्षण भवन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया। समर्थकों ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी उम्मीदें व्यक्त कीं।

इस मौके पर सुपौल सांसद दिलेश्वर कामैत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, लौकहा विधायक सतीश साह, पूर्व विधान परिषद सदस्य हारून रशीद, जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार साह सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान कोसी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं उपमुख्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]