सुपौल: गणपतगंज बजरंगबली मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर 48 घंटे का राम ध्वनि संकीर्तन संपन्न, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

गणपतगंज के बजरंगबली मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का राम ध्वनि संकीर्तन (अष्टयाम) शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

Report: A.K Chaudhary

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज स्थित बजरंगबली मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का राम ध्वनि संकीर्तन (अष्टयाम) शनिवार को भव्य माहौल में संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया, जहां लगातार तीन दिनों तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।

यह आयोजन बजरंगबली मंदिर कमिटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। संकीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में हरे राम, हरे कृष्ण नाम के जयघोष और भजनों की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा।

शनिवार को अष्टयाम के समापन के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

बजरंगबली मंदिर कमिटी के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पिछले एक महीने से लगातार तैयारी में जुटे हुए थे। साफ-सफाई, सजावट, भजन मंडली की व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में एकता और भक्ति की भावना मजबूत होती है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]