मध्य निषेध थाना सिमराही की पुलिस ने गुरुवार को शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार में अवध भगत के आवासीय परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 750 एमएल की छह बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, रेड लेबल और रॉयल स्टेज विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 4.500 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एक महिला आरोपी संगीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी अवध भगत मौके से फरार हो गया।
मध्य निषेध थाना सिमराही के थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि शराब की सूचना के आधार पर अवध भगत के आवासीय परिसर में छापेमारी की गई थी। तलाशी के दौरान 750 एमएल की छह बोतल ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टेज, रेड लेबल शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 4.500 लीटर है। मामले में एक महिला आरोपी संगीता देवी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अवध भगत के खिलाफ फरारी का मामला दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी अवध भगत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मध्य निषेध थाना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।







