सुपौल: सिमराही के एसआर शिक्षा सम्राट में गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Report: A.K. Chaudhary

सुपौल जिले के सिमराही नगर पंचायत स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय एसआर शिक्षा सम्राट में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता, निदेशिका अल्पना मेहता एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की।

इस मौके पर चेयरमैन महादेव मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन समाज और देश के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय के अकादमिक निदेशक राजा रवि ने दोनों महापुरुषों के जीवन, उनके विचारों, आंदोलनों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य सह प्रशासनिक निदेशक किसलय रवि ने विद्यार्थियों से सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जूनियर एवं सीनियर स्तर पर इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें गांधी और शास्त्री के जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के कारण कई बार टाई की स्थिति बनी। प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी काव्य प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों ने स्वरचित तथा प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं का सस्वर पाठ किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दोनों स्तरों की इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को पदक के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत लामा, गौरव कुमार, कृष्णा गुप्ता, आदर्श लामा, शिवशंकर मेहता, पप्पू मेहता, अर्जुन कुमार, सुधांशु वर्मा, सुमन झा, रमेश मुखिया, मनीषा झा, मौली मोदक, जूली मिश्रा, आस्था कुमारी समेत विद्यालय के सभी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment