Report: A.K. Chaudhary
सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलही गांव निवासी एक मजदूर की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मधुबनी जिले के लौकही क्षेत्र के धनछिहा गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार मंडल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार मंडल शनिवार की शाम एक राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमोद की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से परिवार में मातम छा गया।







