सुपौल: पहले पिता से मांगी माफी, फिर पिया जहर: त्रिवेणीगंज में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खतरनाक कदम

त्रिवेणीगंज बाजार में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जहरीला पदार्थ पी लिया। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

सुपौल: सिमराही में घर के बाहर खड़ी बोलेरो का शीशा तोड़कर गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी

सुपौल जिले के सिमराही में घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर, स्टेपनी, जैक और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पीड़ित ने राघोपुर थाना को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में शादी समारोह के बीच छात्रा की संदिग्ध मौत, बांसबाड़ी में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या पर जांच जारी

सुपौल के रहटा गांव में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब 18 वर्षीय बीए छात्रा का शव घर के पीछे बांसबाड़ी में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

सहरसा में बदमाशों की गोली से घायल सातवीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच जारी

सहरसा में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर घायल किए गए सातवीं कक्षा के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

सुपौल: त्रिवेणीगंज में LIC एजेंट ने लाइसेंसी हथियार से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को 55 वर्षीय एलआईसी एजेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियार जब्त किया और जांच शुरू कर दी है।