सुपौल में 16 ग्राम स्मैक के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुपौल पुलिस ने गुप्त सूचना पर बैरो स्थित एक बांसबाड़ी में छापेमारी कर 16 ग्राम स्मैक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सुपौल: राघोपुर रेफरल अस्पताल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई पर जताई नाराजगी

वीरपुर एसडीएम विनय कुमार ने सीओ रश्मि प्रिया के साथ राघोपुर रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही करंट से घायल मरीज को बिना देरी बेहतर इलाज के लिए रेफर करने का निर्देश भी दिया।

सुपौल एमडीएम मामला: 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने पर ग्रामीणों का हंगामा, जांच में भंडारित चावल में मिले कीड़े, शिक्षा मंत्री के संज्ञान के बाद मचा हड़कंप

सुपौल के त्रिवेणीगंज स्थित मध्य विद्यालय मिरजवा में एमडीएम खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल का घेराव कर पठन-पाठन और एमडीएम बंद करा दिया गया। जांच में भंडारित चावल में कीड़े मिलने सहित कई अनियमितताएं सामने आईं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के संज्ञान लेने के बाद विभाग हरकत में आया और कार्रवाई तेज कर दी गई।

सुपौल: कर्णपुर सहयोग शिविर पहुंचे डीएम सावन कुमार, लाभुकों को मौके पर मिले राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र

सुपौल के कर्णपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी सावन कुमार ने निरीक्षण किया। शिविर में लाभुकों को मौके पर राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा अधिकारियों को आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

सुपौल: राघोपुर प्रखंड के दो स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, विभिन्न विभागों को मिले 39 आवेदन

सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के धरहारा एवं देवीपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया

भीषण गर्मी का कहर: निर्मली के कन्या मध्य विद्यालय में चार छात्राएं हुईं बीमार, एक अस्पताल में भर्ती

सुपौल के निर्मली स्थित कन्या मध्य विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच चेतना सत्र के बाद चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रारंभिक तौर पर गर्मी और उमस को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

बिहार में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 90 अंचल अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 90 अंचल अधिकारियों, प्रभारी अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है। विभाग ने आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है।

सुपौल: राघोपुर थाना परिसर में जब्त 1202 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

राघोपुर थाना परिसर में रविवार को 21 कांडों में जब्त कुल 1202.375 लीटर नेपाली, देशी चुलाई और अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई सीओ रश्मि प्रिया और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शराबबंदी कानून के तहत संपन्न हुई।

सुपौल: वीरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले के वीरपुर नगर पंचायत वार्ड संख्या 5 में रविवार दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सुपौल: प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर का किया निरीक्षण, 30 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने राघोपुर प्रखंड के करजाईन एवं हरिराहा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।