सुपौल: धरहारा में विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित हुआ कुश्ती, देश-विदेश से आये पहलवानों ने दिखाया दम

News Desk Supaul: राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धरहारा वार्ड संख्या 13 में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बक्सर, पंजाब, बनारस, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी देश नेपाल से आए नामी पहलवानों ने शिरकत की। पहलवानों के बीच जमकर दांव-पेंच आजमाए गए, जिसे देखने … Read more

सुपौल : भपटियाही में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन: विपक्ष पर जमीन के बदले नौकरी का आरोप, कोसी-मेची लिंक व जनकल्याण योजनाओं पर जोर

News Desk Supaul: निर्मली विधानसभा क्षेत्र के बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में गुरुवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों और विधायकों ने विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाते हुए भविष्य की योजनाओं की घोषणा की। रेल परियोजना और कोसी-मेची लिंक पर जोर ऊर्जा व योजना विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद … Read more

हिन्दी दिवस पर सुपौल समाहरणालय में भव्य आयोजन, जिलाधिकारी ने दिया संदेश – हिन्दी हमारी संस्कृति और पहचान

News Desk Supaul: समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में आज हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन गरिमामय तरीके से किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। यह आयोजन मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश (पत्रांक 706/रा०, दिनांक 20 अगस्त 2025) … Read more

सुपौल: सिमराही बाजार में व्यापारियों का आक्रोश, पुलिस की निष्क्रियता पर फूटा गुस्सा, बाजार बंद कर किया विरोध प्रदर्शन

News Desk Supaul: सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमराही बाजार में रविवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों का कहना है कि थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल … Read more

सुपौल: राघोपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों का बड़ा फैसला, रविवार को संपूर्ण बाजार बंद का ऐलान

News Desk Supaul: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ने से आमजन और व्यापारी वर्ग दोनों ही गहरी दहशत में हैं। हाल ही में 10 सितम्बर को सिमराही बाजार स्थित सर्राफ ज्वेलर्स से लाखों के आभूषण चोरी की घटना ने व्यापारियों के धैर्य को तोड़ दिया है। इस घटना को लेकर … Read more

सुपौल: निर्मली विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक, संवेदनशील बूथों की होगी कड़ी निगरानी

News Desk Supaul: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को सुपौल के डीएम एवं एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड में 41-निर्मली विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों … Read more

वेतन और सुविधाओं को लेकर 102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएँ बुरी तरह प्रभावित

News Desk Supaul: बिहार राज्य 102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर सुपौल जिले के सभी 102 एम्बुलेंस कर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। सदर अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, … Read more

छातापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत, बोले – 15 सितम्बर को पीएम मोदी देंगे बिहार को बड़ी सौगात

News Desk Supaul: सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि … Read more

सुपौल: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

News Desk Supaul: शुक्रवार को समाहरणालय सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जीविका के जिला एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले … Read more

सुपौल: गणपतगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी, तीन रेफर

News Desk supaul: जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपतगंज स्थित विष्णु मंदिर के समीप शुक्रवार को देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों … Read more