अररिया: पिकअप पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पराशर|अररिया

जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के खेप को बरामद किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने जोकीहाट से गुजरने वाले सड़क पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। जिस क्रम में पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मामले में पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट थाना क्षेत्र होते हुए सड़क मार्ग से बिहार में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप गुजरने वाली है। प्राप्त सूचना के आलोक में जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग शुरू कर दिया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में ही देर संध्या एक पिकअप वाहन से 642 लीटर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया। बरामद शराब एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त करते हुए पुलिस ने दो शराब तस्कर मो.जुनैद पिता मो. यूनुस और गोल्डेन मालदार पिता स्व. कालीचरण मालदार को भी गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद शराब के बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *