लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन आज से, बिहार के पांच सीटों पर बजेगी चुनावी बिगुल

न्यूज डेस्क पटना:

LokSabhaElections2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का नामांकन गुरुवार यानी आज से शुरू हो गया। नामांकन शुरू होने के साथ इन संसदीय क्षेत्र में चुनावी बिगुल बज गयी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई इसमें बिहार की पांच संसदीय सीटें भी शामिल हैं। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोटिंग होगी और नतीजे 4 जून को आएंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होना है जबकि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है।

बता दें कि दूसरे चरण में बिहार के सीमांचल और पूर्वी इलाके की सीटें शामिल हैं। दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका में 26 अप्रैल को चुनाव है। इन इलाकों में अल्पसंख्यक वोटरों की अच्छी खासी तादाद है।

बता दें कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए 12 राज्यों की 88 संसदीय सीटों के लिए नामांकन गुरुवार से शुरू हो गया। चुनाव आयोग ने 26 अप्रैल को होने वाले इस चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दी। उम्मीदवारों के पास अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 4 अप्रैल तक का समय है। जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होनी है। इसमें बिहार की 5 सीटें भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *