सुपौल: अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: अमरेश कुमार|सुपौल

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कुम्हेट पुल के निचे नदी में जल कुम्भी के नीचे एक लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया है। बताया गया है कि करीब 15 दिन पुराना यह डेड बॉडी है जो पूरी तरह से क्षत विक्षत स्थिती में है। स्थिति यह है कि डेड बॉडी का कमर का पोजीशन और पैर के कुछ भाग बचे हुए हैं बांकी भाग पानी में सड़ गल गया है। हालांकि शव को कब्जे में लेकर सुपौल सदर पुलिस पोस्टमार्टम में भेज जांच शुरू कर दी है।

इस बाबत सदर थाना की पुलिस अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय मछुआरे जो बंसी से मछली मार रहा था। उसी के द्वारा डेड बॉडी मिलने की सूचना ग्रामीणों को दी गयी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुपौल थाना की पुलिस ने सड़ी गली अवस्था में लड़की का डेड बॉडी बरामद कर सदर अस्पताल लाया है। मृतका का अभी पहचान नहीं हुआ है। मृतका कहाँ की है, कब और कैसे उसकी मौत हुई है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। शव की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि लड़की की मौत कैसे और कब हुई। लिहाजा फिलहाल पुलिस शव की पहचान में भी जुट गई है। पुलिस फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *